ग्रेटर नोएडा: युवक की हत्या के आरोपी 3 महीने बाद भी फरार, मां बोलीं- पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, लगा रहीं न्याय की गुहार

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में करीब तीन महीने पहले हुई 24 वर्षीय युवक आकाश की हत्या के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने दनकौर कोतवाली पुलिस पर आरोपियों को बचाने और कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 4 जून को पड़ोस में रहने वाले चार लोग आकाश को खेरली नहर (गंग नहर) में नहाने के बहाने घर से ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने नहर में आकाश की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया। घटना के करीब दो दिन बाद आकाश का शव ककोड़ कोतवाली क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ था। इसके बाद परिवार ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

मां ने जताई नाराजगी

बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मृतक की मां कमलेश एक बार फिर दनकौर कोतवाली पहुंचीं और न्याय की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना को तीन महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि वे लगातार पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

पुलिस का पक्ष

इस पूरे मामले पर दनकौर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जांच पूरी होने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Cyber ​​fraud in Greater Noida: अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर OTP लेकर उड़ाए 54,500 रुपये, पुलिस ने कुछ घंटों में वापस कराई पूरी रकम

यहां से शेयर करें