नोएडा के सेक्टर-55 में कूड़ा उठान व्यवस्था बदहाल, RWA ने प्राधिकरण से की शिकायत; बीमारी फैलने का खतरा

नोएडा। सेक्टर-55 में घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ समय से कूड़ा उठान की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसको लेकर सेक्टर-55 की आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

घरों से नियमित कूड़ा नहीं उठने से बढ़ी परेशानी

आरडब्ल्यूए के अनुसार, सेक्टर के कई हिस्सों में घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण लोगों को अपने घरों के बाहर कूड़ा जमा रखना पड़ रहा है। समय पर कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह गंदगी का माहौल बन रहा है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी दी जा चुकी है। फोन कॉल, संदेश और विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से लगातार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

कूड़ा जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा

आरडब्ल्यूए ने अपनी शिकायत में कहा है कि वर्तमान मौसम में लंबे समय तक कूड़ा जमा रहना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कूड़े से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ जाती है।

सेक्टर के लोगों को चिंता है कि यदि समय रहते नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित नहीं किया गया तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण को तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

फोन और संदेश के जरिए अधिकारियों को दी जा रही जानकारी

आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के सदस्यों के मुताबिक, समस्या को लेकर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। फोन के अलावा संदेश और ग्रुप के माध्यम से भी कूड़ा उठान की समस्या की जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर में घर-घर से नियमित और समयबद्ध कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्थायी समाधान की मांग

सेक्टरवासियों का कहना है कि केवल शिकायत मिलने के बाद कभी-कभार सफाई कराने से समस्या का समाधान नहीं होगा। नियमित कूड़ा उठान के लिए जिम्मेदार एजेंसी और कर्मचारियों की प्रभावी निगरानी जरूरी है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने और कूड़ा उठान व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्राधिकरण की ओर से इस शिकायत पर कितनी जल्दी कार्रवाई की जाती है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा स्टेडियम में टहलते-टहलते 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जानिए क्या थी वजह

यहां से शेयर करें