Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सेक्टर 105 नोएडा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने दिया नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश

Raksha Bandhan: नोएडा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सेक्टर 105, नोएडा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने देशभर की माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को केवल भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न मानते हुए, समूचे समाज द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा का संकल्प लेने का उपयुक्त अवसर बताया। अपने संदेश में दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि रक्षाबंधन रेशमी धागों में पिरोया एक ऐसा सूत्र है, जो दिलों को जोड़ता है और सामाजिक व नैतिक कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्नेह, मुस्कान और आशीर्वाद ही समाज की वास्तविक नींव है।

सेक्टर की बहनों के प्रति अपनत्व जताते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेक्टर 105 का संपूर्ण आरडब्ल्यूए परिवार हर बहन की सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली के लिए सदैव तत्पर रहेगा और सेक्टर को महिलाओं के लिए भयमुक्त तथा सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में प्रयासरत रहेगा। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस रक्षाबंधन पर सभी न केवल अपनी बहनों की, बल्कि संपूर्ण नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लें और उनके सपनों को नई उड़ान देने में सहभागी बनें। अंत में आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 की ओर से समस्त निवासियों के सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

यह भी पढ़ें: Ramdev vs Kangana: राखी पर बाबा रामदेव ने कंगना को भेजी मिठाई और सगुन, एक्ट्रेस बोलीं- ‘भूल-चूक माफ’

यहां से शेयर करें