पुणे में प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार, कोई हताहत नहीं

Pune training aircraft crash

Pune training aircraft crash: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार दोपहर एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर संबंधित टीमें पहुंचीं और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। विमान किस कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Pune training aircraft crash

सात महीने पहले भी हुआ था विमान हादसा

बारामती में यह विमान हादसा करीब सात महीने पहले हुई एक बड़ी विमान दुर्घटना के बाद हुआ है। जनवरी में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार समेत पांच लोगों की विमान हादसे में मौत हुई थी।

28 जनवरी को अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, सहायक और दो कॉकपिट क्रू सदस्य लियरजेट-45 विमान में सवार थे। विमान बारामती हवाई अड्डे के पास दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हादसे में पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हुई थी।

एएआईबी कर रहा पिछली दुर्घटना की जांच

जनवरी में हुई विमान दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। बताया गया है कि जांच एजेंसी अगले वर्ष जनवरी तक इस हादसे की अंतिम रिपोर्ट सौंप सकती है।

Pune training aircraft crash

यहां से शेयर करें