दिल्ली में आतंकी हमलों से निपटने की परखी गई तैयारी
New Delhi news स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी घटनाओं से निपटने की तैयारियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को परखने के लिए संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास ह्यसुदर्शन शक्ति-श्ह्ण आयोजित किया गया। अभ्यास में दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ स्वाट टीम, विभिन्न जिलों की पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य विशेषज्ञ इकाइयों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) सहित कई केंद्रीय एवं नागरिक एजेंसियों ने भाग लिया।
अभ्यास का उद्देश्य आतंकी हमले की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, बचाव एवं राहत कार्रवाई की क्षमता का आकलन करना था। अभ्यास के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा बलों को चरणबद्ध तरीके से सक्रिय किया गया। दिल्ली पुलिस के स्वाट कमांडो ने त्वरित कार्रवाई और हस्तक्षेप क्षमता का प्रदर्शन किया।
*कई संवेदनशील स्थानों पर बनाए गए आतंकी हमले के परिदृश्य*
अभ्यास के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस मार्केट, सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली सचिवालय, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वी3एस मॉल, लाल किला मेट्रो स्टेशन, संस्कृत?ि स्कूल, इस्कॉन मंदिर और कालकाजी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर विभिन्न आतंकी हमलों के काल्पनिक परिदृश्य तैयार किए गए।
इनमें एक साथ कई विस्फोट, अंधाधुंध गोलीबारी, बंधक स्थिति, विमान अपहरण और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु पदार्थों से संबंधित हमले (सीबीआरएनई) जैसी आपात स्थितियां शामिल थीं। प्रत्येक परिस्थिति में संबंधित एजेंसियों की प्रतिक्रिया और समन्वय का आकलन किया गया।
*एनएसजी समेत कई एजेंसियां रहीं शामिल*
अभ्यास में दिल्ली पुलिस स्वाट, नई दिल्ली, मध्य, उत्तर, पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व जिलों की पुलिस, बम निरोधक दस्ते, यातायात पुलिस, अपराध शाखा, आईजीआई एयरपोर्ट, मेट्रो और पीसीआर के अलावा एनएसजी, भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सीआईएसएफ एयरपोर्ट सुरक्षा, विमानपत्तन सुरक्षा से संबंधित एजेंसियां, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, मेट्रो सुरक्षा, दिल्ली मेट्रो रेल निगम, दमकल विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, कैट्स एंबुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अभ्यास 7 अगस्त सुबह 10 बजे शुरू होकर 8 अगस्त सुबह 4 बजे तक चला। दिल्ली में गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में एनएसजी और विशेष प्रकोष्ठ के समन्वय से आयोजित यह वार्षिक अभ्यास का पांचवां संस्करण है। पूर्व में इसे ह्यआॅपरेशन आॅल आउटह्ण के नाम से आयोजित किया जाता था।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर इस अभ्यास को राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







New Delhi news

