Noida Sector 105: हाई कोर्ट जज व पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी ने बच्चों संग चलाया सफाई अभियान, 160 किलो कूड़ा हटाया

Noida Sector 105: नोएडा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नोएडा के सेक्टर 105 स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को एक भव्य और प्रेरणादायक अभियान का आयोजन किया गया। इस अनोखी मुहिम की अगुवाई स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा के छात्रों प्रशस्त कुमार, तिश्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल ने की। बच्चों के इस सराहनीय प्रयास में देश की न्यायपालिका, प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों और सेक्टर के गणमान्य निवासियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया।

160 किलो कूड़ा हटाकर पार्क को बनाया कचरा मुक्त

अभियान के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन से सेंट्रल पार्क परिसर के कोने-कोने से करीब 160 किलोग्राम कूड़ा इकट्ठा किया और पार्क को पूरी तरह स्वच्छ बना दिया। इतना ही नहीं, बच्चों ने पार्क में कई पौधे भी रोपे, जिससे इलाके की हरियाली में इजाफा हुआ। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बच्चों की इस परिपक्वता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की खुलकर सराहना की।

जज और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

इस मौके पर दिल्ली हाई कोर्ट के माननीय जस्टिस अनीश दयाल, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी (होम) एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) ए. के. अरोड़ा, उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन और डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और इस पहल को समाज के लिए एक अनुकरणीय संदेश बताया।

प्राधिकरण की टीम ने दिया प्रशासनिक सहयोग

अभियान को सफल बनाने में नोएडा प्राधिकरण के हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश भाटी और सतीश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता से जहां बच्चों द्वारा लगाए गए पौधों को उचित स्थान मिला, वहीं एकत्रित कूड़े का सुरक्षित और त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित हुआ।

आरडब्ल्यूए ने की कार्यक्रम की अगुवाई

पूरे कार्यक्रम का समन्वय सेक्टर 105 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया और वरिष्ठ पदाधिकारी महेश चौहान सहित कई निवासियों ने सक्रिय भागीदारी की। आरडब्ल्यूए ने भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस पहल ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब समाज के हर वर्ग  बच्चों से लेकर न्यायपालिका और प्रशासन तक एकजुट होकर काम करते हैं, तो स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Noida District Hospital: नोएडा जिला अस्पताल में फॉल सीलिंग गिरी, गायनो OT गैलरी में बड़ा हादसा टला; मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यहां से शेयर करें