दिल्ली पुलिस ने 10वें मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन अभियान में 897 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं की नष्ट

New Delhi news  दिल्ली पुलिस ने ह्य2027 तक नशामुक्त दिल्लीह्ण के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को 10वां मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 897 करोड़ रुपये मूल्य के 1452 किलोग्राम मादक पदार्थों और साइकोट्रॉपिक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) एच.जी.एस. ढालीवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यनशामुक्त भारतह्ण अभियान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जीरो टॉलरेंस नीति तथा दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में राजधानी को वर्ष 2027 तक नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार को 1452 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए जाने के बाद पिछले अभियानों सहित अब तक कुल 49,663 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14,799 करोड़ रुपये है।
इन मादक पदार्थों का किया गया निस्तारण
इस अभियान में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित दवाएं नष्ट की गईं, जिनमें—
– 1010 किलोग्राम मेथामफेटामाइन
– 135 किलोग्राम हेरोइन
– 62 किलोग्राम चरस
– 37 किलोग्राम गांजा
– 16 किलोग्राम मेथाक्वालोन
– 91 किलोग्राम पोस्ता भूसा
– 70 किलोग्राम फिनाइल प्रोपेनोन
– 15 लाख से अधिक ट्रामाडोल टैबलेट
– 36 हजार से अधिक कोडीन सिरप की बोतलें
– अन्य साइकोट्रॉपिक पदार्थ शामिल रहे।
ह्यसिर्फ नशीले पदार्थ नहीं, अपराध के पूरे तंत्र को खत्म करने की मुहिमह्ण
विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. ढालीवाल ने कहा कि यह केवल जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस पूरे तंत्र को खत्म करने का प्रयास है जो युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलता है, परिवारों को कमजोर करता है और समाज के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने नागरिकों से भी नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
आॅपरेशन कवच समेत कई अभियानों से नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आॅपरेशन कवच सहित विभिन्न विशेष अभियानों के माध्यम से नशा तस्करों, सप्लायरों और पेडलरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उच्च गुणवत्ता वाले मादक पदार्थों की बरामदगी, गिरफ्तारी और नियमित ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रमों के जरिए राजधानी से नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
‘मानसह्ण पोर्टल पर दें गुप्त सूचना
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी हो तो वह ह्यमानसह्ण पोर्टल अथवा हेल्पलाइन नंबर 1933 पर 24 घंटे गुप्त रूप से सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है तथा पात्र मामलों में पुरस्कार भी दिया जाता है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें