Noida News: गिरफ्तारी का डर या कुछ और… रि. LIC अफसर से कई बार कैसे ठगे गए लाखों रुपये!

Noida News। Digital Arrest Scam के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच नोएडा में साइबर ठगों ने एक 75 वर्षीय Retired LIC Manager को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को सरकारी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाया, तीन दिन तक WhatsApp Call के जरिए मानसिक दबाव में रखा और आखिरकार RTGS के माध्यम से उनके खाते से 35 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामले में Noida Cyber Crime Police Station में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 2 जुलाई को उनके मोबाइल पर WhatsApp Call आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक सरकारी जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके नाम पर गंभीर वित्तीय अपराध की जांच चल रही है। आरोपी ने कहा कि यदि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन दिन तक WhatsApp Call पर रखकर बनाया मानसिक दबाव

गिरफ्तारी की धमकी से घबराए बुजुर्ग को साइबर ठगों ने 2 जुलाई से 4 जुलाई तक लगातार WhatsApp Call पर बनाए रखा। इस दौरान उन्हें किसी भी परिजन, मित्र या अन्य व्यक्ति से बात नहीं करने और पूरे मामले को पूरी तरह गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए। लगातार मानसिक दबाव और भय के कारण पीड़ित किसी से सलाह भी नहीं ले सके।

जांच में सहयोग के नाम पर RTGS से भेजे 35 लाख रुपये

साइबर अपराधियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर जांच में सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि बैंक खाते का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को RTGS के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में 35 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए राजी कर लिया। बुजुर्ग ने इसे सरकारी प्रक्रिया समझकर पूरी रकम भेज दी।

साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई FIR

जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने Cyber Crime Police Station में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

क्या है Digital Arrest Scam?

पुलिस के अनुसार, Digital Arrest Scam में साइबर ठग खुद को CBI, ED, Income Tax, Cyber Crime, Police या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं। इसके बाद वीडियो या WhatsApp Call के जरिए पीड़ित को घंटों या कई दिनों तक मानसिक दबाव में रखकर उनसे पैसे ट्रांसफर करा लिए जाते हैं।

पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फोन, WhatsApp Call या वीडियो कॉल पर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर गिरफ्तारी, जांच या बैंक खाते फ्रीज करने की धमकी दे और पैसे ट्रांसफर करने को कहे, तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत 1930 Cyber Helpline या नजदीकी Cyber Crime Police Stkation को दें।

यह भी पढ़ें: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को राहत और किसानों के मुद्दों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

यहां से शेयर करें