NBA फ़ाइनल्स 2026: टेलर स्विफ्ट और माइकल जे. फ़ॉक्स के सामने न्यूयॉर्क निक्स ने रचा इतिहास, 29 अंकों की पिछड़न से वापसी कर सैन एंटोनियो स्पर्स को हराया

मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में हॉलीवुड और खेल का अनोखा संगम, NBA फ़ाइनल्स के इतिहास की सबसे बड़ी वापसी का गवाह बना पूरा देश

बुधवार की रात मैडिसन स्क्वेयर गार्डन (MSG) में वह हुआ जो शायद ही किसी ने सोचा था। न्यूयॉर्क निक्स ने 29 अंकों की भारी पिछड़न से वापस आते हुए सैन एंटोनियो स्पर्स को 107-106 से हराया और NBA फ़ाइनल्स के इतिहास की सबसे बड़ी वापसी दर्ज की। इस रोमांचक जीत के साथ निक्स ने सीरीज़ में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

आख़िरी पलों का रोमांच

OG अनुनोबी ने मैच के आख़िरी 1.2 सेकंड में एक शानदार “पुटबैक लेअप” लगाया और निक्स को जीत दिलाई। जेलेन ब्रुनसन का अंतिम थ्री-पॉइंट शॉट चूक गया था, लेकिन गेंद हवा में ऊँची उछली और अनुनोबी ने दाहिने हाथ से उसे बास्केट में टिप करके पूरे MSG को झुमा दिया। अनुनोबी इस मैच के असली नायक रहे। उन्होंने 15 में से 10 शॉट सफल करते हुए अपने प्लेऑफ़ करियर के सर्वाधिक 33 अंक बनाए और अंतिम 15 सेकंड में डी’एरॉन फ़ॉक्स का अहम शॉट भी रोका।

जेलेन ब्रुनसन ने भी 36 अंकों का योगदान दिया। 

स्पर्स का पहला हाफ़ था जादुई, दूसरा हाफ़ बना दुःस्वप्न, स्पर्स ने पहले हाफ़ में ही 76 अंक बना डाले और 59.6% की अविश्वसनीय शूटिंग के साथ फ़ाइनल्स में सर्वाधिक 14 थ्री-पॉइंटर्स का रिकॉर्ड बनाया। लेकिन दूसरे हाफ़ में वे बिल्कुल बिखर गए, सिर्फ 30 अंक बने और 8 में से 39 शॉट (महज़ 20.5%) ही सफल हो पाए। चौथे क्वार्टर में निक्स ने 29 अंकों की पिछड़न से 104-105 तक की वापसी की यह दृश्य देखकर पूरा MSG हैरान रह गया।

सितारों से सजी थी MSG की दर्शक दीर्घा

इस यादगार मैच की एक और ख़ासियत थी — दर्शक दीर्घा में हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे। पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट ख़ासतौर पर लॉस एंजेलिस से उड़कर न्यूयॉर्क पहुँची थीं, मंगलवार रात वे “टॉय स्टोरी 5” के वर्ल्ड प्रीमियर में परफ़ॉर्म करके सीधे यहाँ आई थीं। उनके साथ Este Haim और टीवी एक्ट्रेस मारिस्का हारगिटे भी कोर्टसाइड नज़र आईं। यह इस पोस्टसीज़न में स्विफ्ट का दूसरा NBA मैच था। इससे पहले 23 मई को वे अपने मंगेतर, NFL स्टार ट्रैविस केल्स के साथ क्लीवलैंड में ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फ़ाइनल्स देखने गई थीं। इसके अलावा माइकल जे. फ़ॉक्स अपनी पत्नी ट्रेसी पोलान के साथ, बेन स्टिलर, ट्रेसी मॉर्गन, एडम सैंडलर, नास, जिमी फ़ैलन, फ़ैट जो, स्पाइक ली, लैरी डेविड और जॉन मैकनरो जैसी हस्तियाँ भी मैच के गवाह बनीं।

1999 के बाद पहली बार फ़ाइनल्स में निक्स

न्यूयॉर्क निक्स 1999 के बाद पहली बार NBA फ़ाइनल्स में पहुँची हैं, और हर मैच न्यूयॉर्क शहर का सबसे हॉट टिकट बन चुका है। यह सीरीज़ उसी 1999 के फ़ाइनल्स की पुनरावृत्ति है जब स्पर्स ने निक्स को पाँच मैचों में हराया था। अब सीरीज़ 3-1 है। निक्स एक और जीत से 1973 के बाद अपना पहला NBA चैंपियनशिप खिताब जीत सकती हैं। अगला मैच सैन एंटोनियो में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में लागू हुई ई-पंजीकरण व्यवस्था, विरोध प्रदर्शन जारी, बेरोज़गार हो जाएंगे हज़ारों एडवोकेट

यहां से शेयर करें