विश्व तंबाकू निषेध दिवस: तंबाकू के दुष्प्रभावों पर दिया जोर, सलाम नमस्ते में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर की हेड डॉ. श्वेता खुराना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कई घातक बीमारियों का कारण बनता है, इसलिए इससे दूरी बनाना आवश्यक है। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि रेडियो के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सलाम नमस्ते को जनपद तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियानों में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: “यथार्थ हॉस्पिटल की सैटेलाइट क्लिनिक सेवा” अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित, दूरदराज क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

यहां से शेयर करें