Salman Khan की फिल्म ठुकराने पर डेजी शाह ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- कमरे में छा गया था सन्नाटा

Salman Khan

Salman Khan : मुंबई। अभिनेत्री Daisy Shah ने सुपरस्टार Salman Khan के साथ फिल्म Jai Ho से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उससे पहले उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म Bodyguard का ऑफर ठुकरा दिया था। अब एक्ट्रेस ने इस पूरे किस्से का खुलासा करते हुए बताया है कि उनके इनकार के बाद कमरे में कई मिनट तक सन्नाटा पसरा रहा था।

Salman Khan :

‘बॉडीगार्ड’ ठुकराने के बाद सलमान ने सिर्फ इतना कहा- ‘ठीक है’

एक इंटरव्यू में डेजी शाह ने बताया कि जब उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ में काम करने से मना किया, तब माहौल बेहद असहज हो गया था। उन्होंने कहा कि करीब पांच से सात मिनट तक कमरे में कोई कुछ नहीं बोला। डेजी के मुताबिक वह अंदर ही अंदर चाह रही थीं कि सलमान कुछ प्रतिक्रिया दें, लेकिन आखिर में अभिनेता ने सिर्फ एक शब्द कहा— “ठीक है”।

डेजी ने बताया कि वह उस पल को आज भी याद करती हैं और उन्हें लगा था कि समय जैसे रुक गया हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सलमान शायद उस स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे।

Salman Khan : सलमान खान को बताया बेहद केयरिंग इंसान

जब डेजी शाह से पूछा गया कि क्या सलमान खान उनके फैसले से नाराज थे, तो उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक सलमान बेहद संवेदनशील और दूसरों का ख्याल रखने वाले इंसान हैं। डेजी ने कहा कि चाहे सेट हो या निजी जिंदगी, सलमान हमेशा अपने करीबियों की मदद और देखभाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सलमान के संपर्क में है, तो वह हर हाल में उसका साथ निभाते हैं।

सलमान से बात करने के लिए एक हफ्ते तक की तैयारी

डेजी शाह ने यह भी खुलासा किया कि सलमान खान को ‘ना’ कहना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि खुद को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए उन्हें करीब एक हफ्ते तक आईने के सामने खड़े होकर प्रैक्टिस करनी पड़ी।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें हर बातचीत के बाद यह सोचने की आदत है कि वह और बेहतर जवाब दे सकती थीं। इसी वजह से वह पहले से खुद को तैयार करने की कोशिश करती हैं।

Salman Khan : गणेश आचार्य की असिस्टेंट से बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री

अभिनेत्री बनने से पहले डेजी शाह मशहूर कोरियोग्राफर Ganesh Acharya की असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम किया और कई गानों में नजर आईं।

डेजी के ‘बॉडीगार्ड’ का ऑफर ठुकराने के बाद यह भूमिका अभिनेत्री Hazel Keech को मिली थी। बाद में सलमान खान ने उन्हें दोबारा मौका दिया और फिल्म ‘जय हो’ के लिए ऑडिशन देने को कहा। आखिरकार 2014 में डेजी शाह ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की।

Salman Khan :

यहां से शेयर करें