New Delhi news क्राइम ब्रांच की ईआर-2 टीम ने विशेष अभियान के दौरान थाना न्यू उस्मानपुर के आर्म्स एक्ट मामले में घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड आॅफेंडर) नितिन उर्फ बंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन उर्फ बंडा के खिलाफ थाना न्यू उस्मानपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 581/2023, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के मामले में अदालत द्वारा उसे घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एनडीपीएस, एक्साइज, आर्म्स और अन्य गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में ईआर-2 टीम को सूचना मिली कि आरोपी न्यू उस्मानपुर इलाके में गुप्त रूप से रह रहा है।
इंस्पेक्टर उमेश सती के नेतृत्व में एसआई विष्ण कुमार, एसआई ब्रह्मपाल, एएसआई संजय सिंह, हेड कांस्टेबल विकास और हेड कांस्टेबल अनुज की टीम गठित की गई।
तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने 12 मई 2026 को शास्त्री पार्क और न्यू उस्मानपुर इलाके में जाल बिछाया। इसी दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को धारा 35.1 ()ि बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
क्या था मामला
31 जुलाई 2023 को थाना न्यू उस्मानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी नितिन उर्फ बंडा को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ था, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बाद में आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन वह सुनवाई के दौरान फरार हो गया और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
New Delhi news

