Noida News: भाकियू भानु ने प्राधिकरण एसीईओ को सौंपा ज्ञापन, जेई पर लगाए गंभीर आरोप

noida-authority

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान यूनियन ने वर्क सर्कल 10 के एक जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप भी लगाए। Noida News

किसानों की अनदेखी पर भड़के यूनियन अध्यक्ष

यूनियन अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा कि प्राधिकरण को इतने वर्ष पूरे होने के बावजूद किसानों की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि आगाहपुर गांव में आज तक शमशान घाट नहीं बना है, सीवर लगातार ओवरफ्लो हो रहे हैं और एलिवेटेड रोड के नीचे स्थित बारातघर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।

मुआवजे पर भी उठाया सवाल

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी शहदरा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के मामले में अभी तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्राधिकरण से मांग की कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

एसीईओ ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी और सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ का कहर: उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट

यहां से शेयर करें