सादगी की मिसाल: प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बने ‘प्रशिक्षु’, कार्यकर्ताओं संग बैठकर सीखा संगठन का पाठ

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में उस समय एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह आम कार्यकर्ताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठकर प्रशिक्षण लेते नजर आए। पद और प्रतिष्ठा को दरकिनार कर एक अनुशासित विद्यार्थी की तरह पूरे सत्र में सहभागिता करना उनकी सादगी और समर्पण की जीती-जागती मिसाल बन गया।

महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत शहीद भगत सिंह मंडल (सेक्टर 82), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल (सेक्टर 78), अटल बिहारी वाजपेई मंडल (बारात घर, सेक्टर 41) एवं सैनिक विहार मंडल सहित कई मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

सैनिक विहार मंडल में आयोजित सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित और वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, डायरी लेखन, समय प्रबंधन एवं वैचारिक स्पष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद और सहभागिता के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया। कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि सेवा और सीखने की भावना सर्वोपरि है। कार्यक्रम में सभी मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: बड़ी राहत: अब बिना पते के भी मिलेगा LPG सिलिंडर, सिर्फ पहचान पत्र से खरीद सकेंगे 5 किलो गैस

यहां से शेयर करें