Road Accident: आंध्र प्रदेश से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार बस और टिपर लॉरी की टक्कर में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मार्कपुरम जिले के रायवरम इलाके के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई और कई यात्री उसमें फंसकर जिंदा जल गए।
Road Accident:
पुलिस के अनुसार, निजी ट्रैवल बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्लैब खदानों के पास सामने से आ रही टिपर लॉरी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया।
मार्कपुरम के डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज टक्कर मानी जा रही है, जिसके चलते बस में आग लगी। कई यात्रियों के मौके पर ही जिंदा जलने की आशंका है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत-बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकाला। शवों की पहचान का काम जारी है।
इस दर्दनाक घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत रिपोर्ट मांगी और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
Road Accident:

