थाईलैंड में लॉन्च हुई Toyota Land Cruiser FJ, किफायती कीमत में दमदार SUV

Toyota Land Cruiser FJ

2.7 लीटर पेट्रोल इंजन, ADAS फीचर्स और 4WD के साथ आई नई SUV, भारत में लॉन्च की अटकलें तेज

Toyota Land Cruiser FJ : नई दिल्ली। जापानी वाहन निर्माता Toyota ने अपनी नई और किफायती SUV Toyota Land Cruiser FJ को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की मशहूर Land Cruiser सीरीज का हिस्सा है, जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

Toyota Land Cruiser FJ

दमदार फीचर्स से लैस SUV

नई Land Cruiser FJ में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और टेलगेट पर स्पेयर टायर जैसे एक्सटीरियर फीचर्स शामिल हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एसी और ऑटो डिमिंग IRVM जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

सेफ्टी में भी दमदार

सेफ्टी के लिहाज से SUV में सात एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी इसमें शामिल है, जो इसे और सुरक्षित बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Toyota Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 166 पीएस की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

SUV में 4WD (फोर व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ डिफरेंशियल लॉक भी दिया गया है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के लिए बेहद सक्षम बन जाती है।

कीमत और लॉन्च

थाईलैंड में इस SUV की शुरुआती कीमत 12.69 लाख THB (लगभग 36 लाख रुपये) रखी गई है।

भारत में लॉन्च की उम्मीद

Toyota ने इस SUV को अक्टूबर 2025 में ग्लोबली पेश किया था। अब थाईलैंड में लॉन्च के बाद भारत में भी इसके आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इसे 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Toyota Land Cruiser FJ

यहां से शेयर करें