महापौर सुनीता दयाल ने भोपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया भूमि पूजन

Ghaziabad news महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की पहल पर भोपुरा के कृष्णा विहार में आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने भोपुरा में आधुनिक आंगनवाड़ी केन्द्र का भूमि पूजन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। मेयर ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए होगी और इसमें कूड़ा बीनने वाले परिवारों के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। केंद्र का नाम उड़ान रखा गया है। यह एक मॉड्यूलर, अस्थायी ढाँचा होगा, ताकिआवश्यकता पड़ने पर कहीं और आसानी से स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके क्लासरूम बच्चों की ऊंचाई और सुलभता को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सोशल डिजाइन कोलैबोरेटिव संस्था के जरिए डिजाइन किया जाएगा। इसमें रीसायकल प्लास्टिक से बने पैनल, बोल्ट से जुड़े ‘स्लॉटेड एंगल्स’, दोहरी छत और दीवारों की संरचना शामिल होगी। यह डिजाइन टिकाऊ, भूकंप-रोधी और तापमान के लिहाज से आरामदायक होगा।
कमजोर और जरूरतमंदों की मददगार साबित होगी पहल
महापौर ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से कमजोर और जरूरतमंद समुदायों के लिए है। लगभग 1,000 घरों वाले इस इलाके में लगभग 300 बच्चों को शिक्षा और खेल-कूद की सुविधा की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण, खेलकूद और सामाजिक विकास का अवसर मिलेगा।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें