मेदांता हॉस्पिटल: मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से 93 वर्षीय महिला को नया जीवन

मेदांता हॉस्पिटल: मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 93 वर्षीय महिला का मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से सफल इलाज कर नई जिंदगी दी है। मरीज गंभीर आंतों की रुकावट से पीड़ित थीं।
मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के जीआई सर्जरी और जीआई आॅन्कोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विवेक टंडन के अनुसार, महिला पिछले दो सप्ताह से पेट दर्द, सूजन और उल्टी की समस्या से जूझ रही थीं। अन्य अस्पताल में इलाज के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उन्हें मेदांता रेफर किया गया। जांच में छोटी आंत में रुकावट की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की, जिसमें छोटे चीरे के जरिए प्रभावित हिस्से को हटाकर आंत को दोबारा जोड़ा गया। बजीआई सर्जरी और जीआई आॅन्कोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. दीपक गोविल ने कहा, 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज पर सर्जरी करना अत्यंत सूक्ष्म योजना और सर्जिकल, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर टीमों के बीच करीबी समन्वय की आवश्यकता होती है। अत्यधिक उम्र और जटिल मेडिकल हिस्ट्री के बावजूद मरीज की रिकवरी तेजी से हुई और उन्हें स्थिर हालत में डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र की स्थापना कर रचा इतिहास

यहां से शेयर करें