Maithili Thakur: पटना। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका और अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर का है, जहां दर्शन के दौरान भजन गाते समय वह भावुक होकर रो पड़ीं।
Maithili Thakur:
वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर मंदिर में ठाकुर जी की मूर्ति के सामने बैठकर भजन गुनगुना रही हैं। भजन गाते-गाते उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वीडियो में वह गाती सुनाई देती हैं— “आज तो नवेली राधा गोरल पूजण आई छै, गोरल पूजण आई छै।”
https://www.facebook.com/maithilithakurofficial/posts/1519607979523751?ref=embed_post
मैथिली ठाकुर ने इस अनुभव को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब वह जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने उनके मन को इतना छू लिया कि वह खुद को संभाल नहीं सकीं। उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहे और उन्हें ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो।
बताया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर जयपुर में आयोजित ‘यूनिक रंग राजस्थान रांग रथ यात्रा’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई थीं। इसी दौरान वह गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, जहां भक्ति भाव में डूबकर वह भावुक हो गईं।
Maithili Thakur:

