समाजवादी पार्टी: समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज परिसर में प्रस्तावित समाजवादी समानता भाईचारा रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से बिसरख गांव में जन-पंचायत आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
जन-पंचायत में मेरठ-सहारनपुर स्नातक खंड के प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट एवं श्याम सिंह भाटी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संयोजन के.के. भाटी एडवोकेट ने किया, जबकि संचालन मोहित भाटी एडवोकेट ने किया। पंचायत की अध्यक्षता नगरदार प्रधान सादोपुर ने की। इस दौरान प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि 29 मार्च को दादरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में जिले के कोने-कोने से हजारों लोग शामिल होंगे। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार से पीड़ित सर्व समाज के लोग पीडीए के साथ एकजुट हो रहे हैं।
बैठक के दौरान ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर करण सिंह, एमपी संतु यादव, महेश गुप्ता, विशाल नागर, अमित भाटी, सागर शर्मा, बिन्नू भाटी, अभिषेक शर्मा, रोहित बैसोया, हरीश बैसोया, सतेंद्र खारी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव, प्रदेश सचिव शिमला सागर, ग्रेटर नोएडा प्रभारी रूबी नागर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रभारी नेहा पवार, रिंकू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर सलाम नमस्ते: ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम

