West Asia: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान की ओर से हमले तेज हो गए हैं। इन घटनाओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता व्यक्त की।
West Asia:
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और शांति बहाल करने की दिशा में काम करने की अपील भी की।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक कार्यरत हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार हमले में घायल एक भारतीय नागरिक उपचार के बाद सुरक्षित है और उसे हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दूतावास अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों में विभिन्न देशों के नागरिक शामिल हैं। हमलों के दौरान कई स्थानों पर मलबा गिरने और विस्फोटों से संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
यूएई सेना के अनुसार ईरान की ओर से अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइल, दो क्रूज मिसाइल और 541 ड्रोन दागे गए। इनमें से 506 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि 35 ड्रोन देश के भीतर गिरने से सीमित क्षति हुई। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
West Asia:
इस्राइल ने 24 घंटे में ईरान पर गिराए 1200 बम, खामेनेई की मौत से भड़का पाकिस्तान

