Bhopal rape drug mafia and forced conversions: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो बहनों द्वारा चलाए जा रहे एक भयानक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। नौकरी का लालच देकर गरीब परिवारों की युवतियों को फंसाया जाता था, फिर उन्हें ड्रग्स (शराब व एमडी ड्रग्स) पिलाकर गैंग रेप किया जाता था और जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने दो बहनों अमरीन व आफरीन तथा उनके साथी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपी बिलाल (अमरीन का भाई), यासिर व चानू फरार हैं।
बाघ सेवानिया (बागसेवानिया) पुलिस थाने में 22-23 फरवरी को दो युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई। पहली शिकायतकर्ता 21 वर्षीय ब्यूटीशियन छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली है, दूसरी 30-32 वर्षीय भोपाल निवासी महिला अमरीन के घर पर नौकरानी का काम करती थी। दोनों की कहानियां लगभग एक समान हैं।
रैकेट कैसे चलता था?
आरोपी बहनें आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों को घरेलू नौकरी का ऑफर देती थीं – 10,000 रुपये मासिक वेतन, मुफ्त रहना-खाना और “हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल” का लालच।युवतियों को भोपाल के पार्टियों, पब्स और लाउंज में ले जाया जाता था।वहां उन्हें शराब व एमडी (एमडीएमए जैसी) ड्रग्स पिलाई जातीं या चाय में मिलाकर बेहोश कर दिया जाता था। बेहोशी की हालत में गैंग रेप किया जाता। घटनाओं की तस्वीरें-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता इतना ही नहीं युवतियों को छोटे-कपड़े पहनने, अमीर पुरुषों से मिलने और ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया जाता।
जबरन धर्मांतरण: चंदन यादव ने एक पीड़िता से कहा – “मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है, तुम भी मुस्लिम बन जाओ। मैं तुम्हारी अच्छे परिवार में शादी करवा दूंगा।” पीड़िता को बुरका पहनने, नमाज पढ़ने और कुरान पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी गई। पीड़िताओं को अहमदाबाद (गुजरात) और संभवतः मुंबई भी ले जाया गया। एक पीड़िता ने नवंबर 2025 में अब्बास नगर में बिलाल द्वारा, दिसंबर 2025 में अहमदाबाद में यासिर द्वारा और बार-बार चंदन यादव द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया है।
आरोपी बहनों का बैकग्राउंड
अमरीन व आफरीन पहले भोपाल के अब्बास नगर झुग्गी बस्ती में रहती थीं। रैकेट चलाकर उन्होंने हाशंगाबाद रोड के लग्जरी सोसाइटी सागर रॉयल विलास में शानदार विला खरीद लिया। पड़ोसियों ने बताया कि देर रात युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस अब इनकी बैंक डिटेल्स, यात्रा रिकॉर्ड और व्हाट्सएप ग्रुप्स की जांच कर रही है, जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं।
पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर बाघ सेवानिया थाने में दर्ज। धाराएं
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार), 123 (बेहोशी की दवा देकर अपराध), 351 (आपराधिक धमकी) तथा मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराएं। 23 फरवरी को तीनों गिरफ्तार, मोबाइल जब्त। कोर्ट में पेशी पर 24 फरवरी को रिमांड पर पूछताछ जारी।
अतिरिक्त डीसीपी गौतम सोलंकी: “पीड़िता ने बलात्कार की शिकायत दी है। जांच चल रही है।”अहमदाबाद भेजी गई टीम अन्य पीड़िताओं की तलाश में। हिंदू उत्सव समिति ने महिलाओं के लिए जागरुकता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव फैलने से रोकने की अपील की है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा, ड्रग माफिया और जबरन धर्मांतरण की गंभीर समस्या को उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि यह रैकेट बड़ा हो सकता है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

