Emergency landing : दिल्ली में आपात लैंडिंग: इंजन में चिंगारी दिखने पर 150 यात्रियों के साथ विमान सुरक्षित उतरा

Emergency landing :

Emergency landing : नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही एक विमान सेवा को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121, जिसमें लगभग 150 यात्री सवार थे, को इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यह विमान बोइंग 737 मॉडल का था।

Emergency landing :

इंजन में चिंगारी, तुरंत लौटाया गया विमान

सूत्रों के अनुसार, टेकऑफ के कुछ देर बाद ही विमान के इंजन में चिंगारी दिखाई दी, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल दिल्ली लौटाने का निर्णय लिया।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस दिल्ली लाना पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उड़ान के दौरान कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई थी।

निर्धारित समय से देरी से हुआ उड़ान भरना

उड़ान परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, उड़ान को सुबह 5:55 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 6:21 बजे उड़ान भर सकी थी। उड़ान को वापस लाने के बाद आपात स्थिति के कारणों की जांच जारी है।

यात्री और क्रू सुरक्षित

पीटीआई के अनुसार, विमान को दिल्ली में सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एयरलाइन ने सभी यात्रियों को दूसरी उड़ानों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Emergency landing :

यहां से शेयर करें