हत्या का चैंकाने वाला खुलासाः 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, दादरी पुलिस ने 72 घंटे में चार आरोपी दबोचे, मुठभेड़ में एक घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पांच बच्चों की एक मां ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे मिला शवः 16 फरवरी की सुबह फैली सनसनी
16 फरवरी 2026 की सुबह गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कठहैरा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था।
कई घंटों की मशक्कत के बाद शव की पहचान गोविन्द रावल उर्फ भूरा पुत्र भूदेव निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने गठित की चार विशेष टीमें
बता दें कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल चार टीमों का गठन किया और अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पंपलेट वितरण और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच को रफ्तार मिली।

मुठभेड़ में दो आरोपी धराए
गुरुवार 19 फरवरी को थाना दादरी पुलिस ने कोट नहर से ग्राम चक्रसेनपुर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित रावल पुत्र शैलेन्द्र उर्फ शीलेन्द्र रावल और नफीस पुत्र रफीक शामिल थे, जो घायल अवस्था में पकड़े गए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। ।ंरज्ंा

पत्नी और साथी की साजिश आई सामने
जांच आगे बढ़ी तो दो और नाम सामने आए। पुलिस ने धर्मेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र रावल और प्रीति देवी पत्नी गोविन्द रावल को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रीति देवी मृतक की पत्नी थी, और यही बात इस केस को और सनसनीखेज बना रही थी। पूछताछ में जो कहानी सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई और फिर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को शक था कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और निजी रंजिश हो सकती है, और जांच में यही सच साबित हुआ।

बरामदगी और न्यायालय में पेशी
पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक आलाकत्ल बरामद किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
इस मामले में दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने की काफी सराहना हो रही है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। मामला अब न्यायालय के समक्ष है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता के बेटे की शादी बनी मिसालः मात्र एक रुपये समपन्न हुआ विवाह

यहां से शेयर करें