पुलिस की कमांडो यूनिट, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। नोएडा पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया, “धमकी फर्जी (हॉक्स) प्रतीत होती है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती गई। जांच जारी है।”
प्रभावित स्कूलों में शामिल अमिटी ग्लोबल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, शिव नाडर स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), मयूर स्कूल समेत अन्य नामी संस्थान के स्कूल शामिल है। साथ ही दिल्ली के तीन स्कूलों (CRPF पब्लिक स्कूल द्वारका, सेंट थॉमस स्कूल और DAV सेंट्रेनरी पब्लिक स्कूल) को भी समान धमकी मिली। अभिभावक और छात्रों में दहशत परीक्षा चल रही थी, इसलिए कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। एक मां ने बताया, “बच्चा परीक्षा दे रहा था, अचानक बाहर निकाला गया। हम डरे हुए हैं।” स्कूलों ने अभिभावकों को SMS भेजकर आश्वासन दिया कि परीक्षा बाद में शेड्यूल की जाएगी।
23 जनवरी वाली घटना का दोहराव यह घटना ठीक उसी तरह है जब 23 जनवरी 2026 को नोएडा के करीब 20 स्कूलों को समान ईमेल धमकी मिली थी। उस मामले में गौतमबुद्ध नगर STF ने पिछले हफ्ते (15 फरवरी) 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का संबंध ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से था। उन्होंने अमेरिकी सर्वर से फर्जी ईमेल भेजे थे। पुलिस की अपील पुलिस ने सभी स्कूलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ईमेल की तुरंत सूचना देने की अपील की है। साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस और ऑरिजिन ट्रेस कर रही है। यह तीसरा बड़ा बम हॉक्स मामला है, जो दिल्ली-एनसीआर में परीक्षा सीजन में आया है। अभिभावक अब सवाल कर रहे हैं – स्कूलों की साइबर सुरक्षा कितनी मजबूत है और ऐसे हॉक्स मेल भेजने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कब होगी? आज शाम 7:30 बजे तक सभी स्कूलों में सर्च पूरा हो जाएगा उसके बाद परीक्षा कल से सामान्य रूप से जारी रहेगी।

