Big News : नोएडा–ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सेक्टर-61 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक नई मेट्रो लाइन बनाने को लेकर काम तेज़ हो गया है। इस रूट पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे और सेक्टर-61 एक कॉमन जंक्शन स्टेशन होगा, जहां Delhi Metro Rail Corporation और Noida Metro Rail Corporation की लाइनें मिलेंगी।
Big News :
मेट्रो रूट की बड़ी बातें
- रूट की लंबाई लगभग 6 किमी होगी, 4 स्टेशन : सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-123, सेक्टर-4 (ग्रेनो वेस्ट), पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा, सेक्टर-4 स्टेशन से आरआरटीएस जोड़ा जाएगा, जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा बेहद आसान
ग्रेनो वेस्ट जाम से मिलेगी बड़ी राहत
इस रूट के बन जाने से सेक्टर-61, गौड़ चौक और ग्रेनो वेस्ट के बीच लगने वाला रोज़ का भारी जाम खत्म होने की उम्मीद है। करीब 1.25 लाख से ज़्यादा लोगों को प्रतिदिन फायदा मिलेगा।
ग्रेनो वेस्ट से चलने वाली आरआरटीएस लाइन सराय काले खां से होती हुई नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी, जो दूसरी प्रस्तावित गाज़ियाबाद–नॉलेज पार्क-5 आरआरटीएस से जुड़ेगी। इसका सीधा फायदा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलेगा—यानी एक ही कनेक्शन में सेक्टर-61 से जेवर एयरपोर्ट तक की सुविधा।
DPR तैयार – जल्द होगा मंज़ूर
रूट की डीपीआर तैयार है, जिसमें थोड़ा संशोधन कर इसे दोबारा यूपी कैबिनेट भेजा जाएगा। मंज़ूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
एक साथ होगा दो बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर पहले ही केंद्र सरकार से मंज़ूरी पा चुकी हैं।
टोपोग्राफी सर्वे और सॉइल टेस्टिंग लगभग पूरी है। ऐसे में अगले महीने दोनों रूटों का एक साथ शिलान्यास होने की संभावना है।
Big News :

