Noida News: कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: राजनाथ सिंह

नोएडा । शनिवार को भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में डीएनडी पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ग्रेटर नोएडा जाते समय भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठ भी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग को पुष्पवर्षा, बैनर, झंडों और नारों से सजाया गया था। भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

राजनाथ सिंह ने किया कार्यकतार्ओं का आभार 
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसमें कार्यकतार्ओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही भाजपा की पहचान है और आने वाले समय में भी इसी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा जारी रहेगी।
कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर सहित अनेक वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकतार्ओं ने अनुशासन और संगठनात्मक मयार्दा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया, जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता का सशक्त संदेश गया।

 

यह भी पढ़ें: मेट्रा को मिला विस्तारः सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन के विस्तार कॉरिडोर को मिली मंजूरी, जानिए क्या

यहां से शेयर करें