नगर निगम की आकर्षक पेंटिंग से महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर 

Ghaziabad news नगर निगम ने महाशिवरात्रि पर्व पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर और दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, भीमाशंकर, त्रंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, वैद्यनाथ, रामेश्वरम और नागेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग की पेंटिंग कराई है। साथ ही यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के चार धाम की झलक भी पेंटिंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिखाई गई। पेंटिंग में शंकर भगवान की सुंदर झलक भी बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए अत्यंत आकर्षक साबित हो रही है। इस पहल से न केवल महाशिवरात्रि के पर्व का वातावरण भक्तिमय हुआ है, बल्कि शहर की सौंदर्यता में भी वृद्धि हुई है। नगर निगम का अन्य हिस्सों में भी आकर्षक पेंटिंग का कार्य जारी है, ताकि गाजियाबाद के विभिन्न मार्ग और सार्वजनिक स्थल अब शिव मंदिरों और धार्मिक चित्रणों से सजते नजर आ रहे हैं।

यहां से शेयर करें