दिल्ली पुलिस ने जीता नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

दिल्ली पुलिस के बल्लेबाज मनीष ढिल्लों ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर बनाए 63 रन
New Delhi news  दिल्ली पुलिस क्रिकेट टीम ने हरियाणा के करनाल में द्वितीय आॅल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (नॉर्थ जोन) के फाइनल में आरपीएफ टीम को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार और निरंतर प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस ने पूल-ए में चार अन्य टीमों के साथ मुकाबला करते हुए अपने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम ने हिमाचल प्रदेश पुलिस, आरपीएफ, बीएसएफ और हरियाणा पुलिस के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
दिल्ली पुलिस ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीएफ टीम को 137 रन के कुल स्कोर पर रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने जवाब में 138 रन का लक्ष्य मात्र 14.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली पुलिस के बल्लेबाज मनीष ढिल्लो ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनके उत्कृष्ट और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया तथा बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
खेल गतिविधियों से मानसिक एवं शारीरिक सुदृढ़ता मजबूत होती है
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां पुलिस बल में मानसिक एवं शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ टीम वर्क की भावना को मजबूत करती हैं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें