Noida Police Promotion: IPS ट्विंकल जैन बनीं अपर पुलिस उपायुक्त, CP लक्ष्मी सिंह ने रैंक बैज लगाकर दी बधाई

Noida Police Promotion: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में युवा IPS अधिकारी ट्विंकल जैन को बड़ा प्रमोशन मिला है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से वे अब अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर पदोन्नत हो गई हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद ट्विंकल जैन को नई रैंक का बैज लगाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नोएडा पुलिस में प्रमोशन पर खुशी का माहौल बना हुआ है। ट्विंकल जैन मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर IPS बनीं। वे युवा और ऊर्जावान अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। पहले वे नोएडा में ACP तृतीय और पुलिस लाइंस की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
यह प्रमोशन नोएडा पुलिस की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। CP लक्ष्मी सिंह खुद यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर हैं। ट्विंकल जैन की नई जिम्मेदारी से कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। पुलिस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यहां से शेयर करें