A confluence of wrestling, environment, and inspiration: सौहरखा कुश्ती अखाड़े में खिलाड़ियों ने उठाई एसएआई सेंटर की मांग, शालिनी सिंह ने की खेल और पर्यावरण पहल की सराहना

A confluence of wrestling, environment, and inspiration: नोएडा के सौहरखा कुश्ती अखाड़े में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह के पहुंचने पर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अखाड़े को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर बनाए जाने की मांग उठाई।शालिनी सिंह ने ‘हरित उपवन’ का भी दौरा किया और खेल व पर्यावरण के इस मॉडल की सराहना की। उन्होंने इसके निर्माण में पूर्व डीएम बीएन सिंह और रवि यादव व उनकी टीम के प्रयासों की तारीफ की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने हाल ही में नोएडा स्टेडियम में आयोजित प्रो रेसलिंग लीग की सफलता की सराहना की। बुजुर्गों ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं में कुश्ती के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है और खेल के प्रति शालिनी सिंह की प्रतिबद्धता साफ दिखती है।

अखाड़े के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने शालिनी सिंह के माध्यम से सरकार और खेल मंत्रालय तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सौहरखा कुश्ती अखाड़े को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर बनाए जाने की मांग रखी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और पहचान मिल सके और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर खलिफा रणी पहलवान, नोवरा अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर, अजय चौहान, पुनित राणा, रिजवान राणा, अखाड़ा संचालक इन्द्रजीत पहलवान, दिनेश पहलवान, सोनू पंडित, रवि यादव, लोकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कोच और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BJP’s Budget Chaupal in Noida: नोएडा में बजट चौपाल का आयोजन, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा बजट

यहां से शेयर करें