-दो-दो अतिरिक्त फेरों के साथ 30 और 31 जनवरी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
New Delhi news रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। नई दिल्ली से जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। इस फैसले से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अतिरिक्त भीड़ के कारण टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना कर रहे थे या यात्रा की योजना टालने को मजबूर थे।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल के फेरों (ट्रिप्स) में वृद्धि की गई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों का संचालन अपने मौजूदा मार्ग, समय-सारणी और निर्धारित दिनों के अनुसार ही होगा, जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा या भ्रम न हो।
ट्रेन संख्या 04081 का विस्तारित संचालन
ट्रेन संख्या 04081, जो नई दिल्ली से श्री माताक्स) वैष्णो देवी कटरा के लिए चलाई जा रही है, पहले 26 जनवरी तक संचालित होनी थी। अब इसे 30 जनवरी और 31 जनवरी को भी चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तार के तहत कुल दो अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं।
वापसी ट्रेन 04082 की अवधि भी बढ़ी
इसी तरह वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 04082, जो पहले 27 जनवरी तक संचालित की जानी थी, अब 30 और 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन के लिए भी दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।
New Delhi news

