Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bihar News: बिहार बंद में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार की फजीहत, राहुल गांधी के मंच पर सुरक्षाकर्मियों ने चढ़ने से रोका – जय हिन्द जनाब Bihar News: बिहार बंद में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार की फजीहत, राहुल गांधी के मंच पर सुरक्षाकर्मियों ने चढ़ने से रोका – जय हिन्द जनाब

Bihar News: बिहार बंद में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार की फजीहत, राहुल गांधी के मंच पर सुरक्षाकर्मियों ने चढ़ने से रोका

Bihar News: बिहार में महागठबंधन द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला है। बंद के दौरान आयकर गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक निकाले गए विरोध मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसका नेतृत्व किया। लेकिन इस प्रदर्शन में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ट्रक पर सवार होकर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कन्हैया कुमार ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नीचे उतार दिया। कन्हैया को रोकने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे गाड़ी से उतरकर भीड़ के साथ पैदल चलते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, पप्पू यादव भी मंच पर चढ़ने की कोशिश में थे, लेकिन उन्हें भी सुरक्षा कर्मियों ने रोका। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “शंखनाद हो गया, जनता सड़क पर उतर गई, वोटबंदी की सरकार, उखाड़ फेंकेगा बिहार।” उनके समर्थकों ने मधेपुरा और अन्य इलाकों में रेल और सड़क जाम कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कन्हैया कुमार ने भी बिहार बंद को समर्थन देते हुए कहा, “लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी है। अगर सड़कें सूनी हो जाएं, तो संसद आवारा हो जाती है।”

महागठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग पुनरीक्षण अभियान गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के वोट काटने की साजिश रच रहा है। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, “यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है, लेकिन बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी।” तेजस्वी यादव ने भी जनता से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।
इस घटना ने महागठबंधन के भीतर की दरार को उजागर कर दिया। पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को मंच से दूर रखने की घटना ने बिहार कांग्रेस और राजद के बीच तनाव की अटकलों को हवा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजद नेता तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि कन्हैया या पप्पू यादव जैसे नेताओं का प्रभाव बिहार में बढ़े, जो वो उनके लिए चुनौती दे सके ।

New Delhi News: 12वीं पास की दिली ख्वाहिश, प्रेमिका बने IPS अधिकारी

यहां से शेयर करें