Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एक शाम देश के रक्षक,जांबाज वीरों के नाम एक शाम देश के रक्षक,जांबाज वीरों के नाम

एक शाम देश के रक्षक,जांबाज वीरों के नाम

 

मातृशक्ति के वीरों को सैल्यूट:कारगिल राजतम महा आयोजन  19 जुलाई को इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा 

आओ ! हम सभी महा आयोजन में शामिल होकर, देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के सम्मान दें 

देश की रक्षा में जिन वीरों ने प्राण गंवाए,हम सबकी रक्षा को जो  लौट के घर ना आए,आओ ! उनके आंगन की पावन मिट्टी कलश पर श्रद्धा के फूल चढ़ाएं   

noida news  एमसीआई,इंडिया एक्सपो,यूजीजे फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों  से कारगिल राजतम महा आयोजन राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। मातृभूमि पर जान न्योछावर करने वाले देश के वीर शहीदों और उनके परिवारों को सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम दिन शुक्रवार, 19 जुलाई को दोपहर  एक बजे से शाम पांच बजे तक इंडिया एक्सपो मार्ट,ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।  इस महा आयोजन में सभी देशवासियों से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के सम्मानित होने का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त करने की अपील है। आयोजन का  मुख्य उद्देश्य
कारगिल राजतम कार्यक्रम के जरिए वीर शहीदों को याद करना ,उनके परिवारों को सम्मानित करने के साथ – साथ देश की भावी युवा पीढ़ी को उन जांबाज  वीरों के शौर्य और पराक्रम से अवगत कराते हुए,उनमें देश भक्ति और भारत की संस्कृति को प्रज्वलित रखना है।

noida news

महाआयोजन का उद्देश्य, मिशन और दृष्टि

मातृभूमि की रक्षा हेतु वर्दी पहन कर अपना सर्वस्व जीवन अर्पित करने वाले शूरवीरों,  वेटरंस परिवार और शहीद परिवारों को नमन करने,उनका स्वागत और अभिनंदन करने ,उन्हें सामूहिक रूप से सम्मान देकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने, उनका हौसला बढ़ाने और युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करने का है।

कारीगील रजतम महाआयोजन के मुख्य  आकर्षण

देश के वीर नायकों ,विशेषत: कारगिल के वीरों , वेटरेंस परिवारों और  शहीदों के परिवारों से रूबरू होने का दुर्लभ अवसर

वीर जांबाजों के  अनुभव और अनसुने किस्से जानें ,उन्ही की जुबानी

देश के सैन्य,सुरक्षा बलों, प्रशासनिक , सामाजिक ,और  राजनैतिक गणमान्यों के विचारों से अवगत होंगे।
देश के सैंकड़ों वीर शहीदों के घरों की मिट्टी के कलश पर पुष्पांजलि , श्रद्धांजलि अर्पित करने का पुनीत अवसर।

noida news

यहां से शेयर करें