Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Weather Update: आज शाम तक मिल सकती है गर्मी से राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना Weather Update: आज शाम तक मिल सकती है गर्मी से राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Weather Update: आज शाम तक मिल सकती है गर्मी से राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Weather Update: पिछले कई दिनों से गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है। नोएडा व एनसीआर के लोगों को तेज धूप ने खूब परेशान किया। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ रही है। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर कम लोग निकल रहे हैं। इलाके का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़े : Noida Authority: इन बिल्डरों ने जमा कराया 25 प्रतिशत, 1075 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

 

अप्रैल की शुरूआत के साथ ही तापमान में साथ-साथ गर्मी भी बढ़ रही है। आम लोग अब गर्मी से बचने के लिए पंखों और एसी का सहारा लेने लगे हैं। सड़कों पर निकलते समय धूप से बचाव के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को धूप और गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से शहर के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। 16 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 और 17 अप्रैल को 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा। आगामी दिनों में तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

यहां से शेयर करें