Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीजे पर डांस करते करते गिरा युवक और हो गई मौत, डाक्टरों ने बताया ये कारण... डीजे पर डांस करते करते गिरा युवक और हो गई मौत, डाक्टरों ने बताया ये कारण...

डीजे पर डांस करते करते गिरा युवक और हो गई मौत, डाक्टरों ने बताया ये कारण…

आजकल अचान से मौत होने का चलन बढ रहा है। कोई जिम में तो कोई खेल के मैदान में दम तोड़ रहा है। इस बार कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के गांव बरौला में घर के कमरे में तेज डीजे पर डांस कर रहे 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया है। हालांकि डाक्टरों ने संभावना जताई है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

यह भी पढ़े : डीसीपी का सख्त रुख: सुंदर भाटी गिरोह का गुर्गा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, ऐसे लेता था कंपनियों में स्क्रपे के ठेके

22 वर्षीय आमिल गांव बरौला में रहते थे। वह परिवार के साथ परचून की दुकान चलाते थे। पांच दिन बाद आमिल की शादी थी। शनिवार रात करीब दस बजे आमिल दुकान से घर आए और एक कमरे में तेज संगीत पर डांस करने लगे। काफी देर तक डांस करने के बाद चक्कर आने से आमिल जमीन पर गिर गए। स्वजन ने जब उन्हें फर्श पर बेसुध पड़ा देखा तो आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना पुलिस के पास पहुंची।

यहां से शेयर करें