Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Deoria News : GRP ने बैग से बरामद किया 25 किलो चांदी, 14 लाख नगदी Deoria News : GRP ने बैग से बरामद किया 25 किलो चांदी, 14 लाख नगदी

Deoria News : जीआरपी ने बैग से बरामद किया 14.20 लाख नगदी और 25 किलो चांदी

Deoria News : देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर दो के फुट ओवर ब्रिज के पास शनिवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे दो युवकों को जीआरपी ने दबोच लिया। उनके पास मिले बैग से 14.20 लाख नगदी और 25 किलो चांदी बरामद हुई।

Deoria News :

जीआरपी के थानेदार इंस्पेक्टर सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवक बैग लेकर वहां से तेज कदमों से जाने लगे। जीआरपी टीम को संदेह हुआ तो दोनों को रोक कर उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से 14.20 लाख रुपये नगदी और 25 चांदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम हरिशंकर वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा निवासी मेन मार्केट लक्ष्मीगंज लाला छपरा थाना रामकोला जिला कुशीनगर और रोहित कुमार वर्मा पुत्र स्व. गोविन्द लाल निवासी पकड़ियार बुजुर्ग थाना सिन्दुरिया जिला महराजगंज बताया। हरिशंकर वर्मा के बैग में 9.20 लाख रुपये नगद एवं चांदी की एक सिल्ली व एक छोटा टुकड़ा बरामद हुआ।

Deoria News :

जीआरपी के थानेदार इंस्पेक्टर सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि जिसका वजन 10.700 किलोग्राम था। रोहित कुमार वर्मा के बैग में पांच लाख रुपये नगद एवं चांदी के 2 सिल्ली 14.230 किग्रा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:- Air Pollution In Delhi-NCR : जहरीली हुई हवा, राजधानी में प्राइमरी स्कूल बंद

Deoria News :

यहां से शेयर करें