Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
देखिए बदमाशों की हिम्मत, घर में घुसकर किशोरी के अपहरण की कोशिश देखिए बदमाशों की हिम्मत, घर में घुसकर किशोरी के अपहरण की कोशिश

देखिए बदमाशों की हिम्मत, घर में घुसकर किशोरी के अपहरण की कोशिश

ग्रेटर नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के अर्तगत देखिए कि बदमाश बेखोफ हो रहे है। जेवर के दयानतपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी का जबरन अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना जेवर थाना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो वह सक्रिय हो गई और घेराबंदी करके दयानतपुर गांव के ही रहने वाले गुंडे गौरव को दबोच लिया। अपराधी गौरव के पिता का नाम संजय बताया जाता है और वह दयानतपुर गांव का ही रहने वाला है।पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर अपहरण करने वाले के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जेवर के थानाध्यक्ष ने चेतना मंच को बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 170/23 पर धारा 452/363/323/506 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा-16ध्17 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

 

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गौरव पुत्र संजय को खुर्जा अंडरपास के पास घेरकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अपराधी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जेवर में एयरपोर्ट बनने से विकास की गति तेज हो रही है लेकिन ऐसी वारदातेें कानून व्यवस्था पर बटटा लगा रही है।

यहां से शेयर करें