Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर 171 करोड़ रुपये हुए खर्च : माकन – केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर 171 करोड़ रुपये हुए खर्च : माकन –

केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर 171 करोड़ रुपये हुए खर्च : माकन

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर 171 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इसका दावा किया। इस आवास में इन दिनों अरविंद केजरीवाल रहते हैं।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘महल’ पर 45 करोड़ नहीं, बल्कि जनता का 171 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। इस निमार्णाधीन परिसर में 22 आॅफिसर्स के फ़्लैट हैं, जिन्हें तोड़ा और खाली कराया गया है। इसकी भरपाई करने के लिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में करीब 126 करोड़ के 21 टाइप-5 फ्लैट खरीदे हैं।

यह भी पढ़े : Delhi News:चेरी ब्लॉसम के फूलों और चिनार के पत्तों से गुलजार होगी यमुना

अजय माकन का दावा है कि असल में पूरा मामला विशेषाधिकार हनन से जुड़ा है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के हेरिटेज, ग्रीनरी, मास्टरप्लान की अवहेलना की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में हुए खर्च का मुद्दा काफी दिनों से चर्चा में है। मामले के उजागर होने के बाद लगातार विपक्षी दल इसे मुद्दा बना रहे हैं।

यहां से शेयर करें