जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में चलाया टिकट चेकिंग अभियान
New Delhi newsजम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए, जम्मू मंडल में शनिवार को कटरा – जम्मू – पठानकोट रेल खंड पर व्यापक रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कश्मीर घाटी के बड़गाम से बनिहाल रेल खंड पर भी समान टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई ।
जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस चेकिंग अभियान में कुल 190 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से लगभग 91030/- जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान में मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुख्य टिकट निरीक्षक जम्मू, के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की सक्रिय सहभागिता रही ।
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया, ” कि इस टिकट चेकिंग अभियान के तहत रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना हैं, ताकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में अन्य परिवहन के साधन बंद हो जाते है, तो रेलवे ” विश्वसनीयता का प्रतीक” बन जाता हैं, इसलिए अनधिकृत यात्रियों की भीड़ को रोकने के लिए समय समय पर चेकिंग आवश्यक हो जाती हैं।
मुसाफिर वैध टिकट लेकर ही अपनी यात्रा करें
जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।”
New Delhi news

