मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में आग, 5 की मौत की पुष्टि, कई मरीज प्रभावित

Muzaffarpur

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आईसीयू में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार सहित कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सीएम ने जताया शोक
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
डीएम ने घटना की जांच का आदेश दिया है। पांच सदस्यीय कमेटी इसकी जांच करेगी। एडीएम आपदा के नेतृत्व में यह कमेटी बनी है। वहीं सभी मृतक के आश्रित को चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा

अब तक इन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है

शशांक कुमार, औराई, मुजफ्फरपुर

⁠गीता देवी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर

⁠उदय कुमार, तरियानी, शिवहर

⁠कृष्ण नंदन

⁠चंचला कुमारी

Muzaffarpur : 10 से 15 मरीज बेसुध अवस्था में बाहर निकाले गए

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के अनुसार, घटना के बाद 10 से 15 मरीजों को बेसुध अवस्था में अस्पताल से बाहर निकाला गया और उन्हें आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बचाव कार्य के दौरान अस्पताल परिसर में काफी अफरातफरी रही, हालांकि दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Muzaffarpur : प्रशासन ने जांच के दिए आदेश, मरीजों की स्थिति पर नजर

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।

प्रशासन की टीम यह भी पता लगा रही है कि जिन मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है, उनकी वर्तमान स्थिति क्या है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Muzaffarpur :

यहां से शेयर करें