नोएडा। सेक्टर-30 स्थित डा. भीम राव अंबेडकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक की।
5 घंटे तक चली इस बैठक में अस्पतालों का निर्माण मार्च तक पूरा कर मई में चालू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल के लिए मशीनों पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें से करीब 150 करोड़ की मशीनें नोएडा में और 350 करोड़ की मशीनें ग्रेनो के मल्टी स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल में लगाई जाएंगी।
बैठक की अध्यक्षता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डी. के गुप्ता ने की। सेक्टर-30 में 220 बेड वाले हॉस्पिटल का काम अंतिम चरण में है। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कैप्टन एस के द्विवेदी, ग्रेनो प्राधिकरण के सीसीईओ रमा रमण, सीएमएस मीना मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।
Recent Comments