जय हिन्द संवाद
नई दिल्ली। सरकारी लोकपाल बिल के संसद में पेश होने पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार जनता की मांग पर बहरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल पास हो या नहीं हो इसका क्या फायदा जब लोकपाल में वो मांगें शामिल ही नहीं है जो देश की जनता से सरकार ने वादा किया था।
अन्ना ने कहा कि देश की जनता कह रही है कि सशक्त लोकपाल बिल लाओ और इस पर सरकार बहरी बनी हुई है। सीबीआई को लोकपाल के दायरे से बाहर कर दिया है। अन्ना ने कहा कि जेल भरो अभियान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर से एक जनवरी को शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि जो बिल लाया गया है वो बेहद ही कमजोर है। उसके पास शक्ति ही नहीं है। वहीं, अन्ना के अहम सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा है कि इस लोकपाल से भ्रष्टïाचार को बढ़ावा मिलेगा। किरण बेदी ने कहा है कि सीबीआई की हालत द्रौपदी जैसी है। सरकार को संसद में बताना होगा कि उसने सीबीआई को लोकपाल से बाहर क्यों रखा है?
आज इस पत्रिका को पढ़कर मझे मेरी वेव्ब्सिते बेयोंद केसेस (beyondcases.com) की याद आ गयी ..यहाँ पर आयें हर तरह की जानकारी से भरपूर आपको मिलेगा कैसे आप बड़े स्कूल में दाखिला ले सकते हैं …