जय हिन्द संवाद
नोएडा। मॉरिशस से आए 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का दौरा किया। मॉरिशस के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट के चेयरमैन मॉरिस
लैम के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल नोएडा आया था।
छात्रों को संबोधित करते हुए लैम ने कहा कि कोई भी टीचर मैथ्स, इंग्लिश या साइंस पढ़ा सकता है, लेकिन हर कोई मानवीय मूल्य और संस्कृति को नहीं पढ़ा सकता। शिक्षण संस्थान को ऐसा होना चाहिए, जहां पर स्टूडेंट्स अपने देश के मूल्यों को समझें, अपने सपनों को साकार करना सीखें और विश्व को बेहतर बनाने की कोशिश करें। मॉरिशस और भारत में काफी समानताएं हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के लोग खुद को एक-दूसरे के काफी करीब महसूस करते हैं।
Recent Comments