भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा एनएजी

जय हिन्द संवाद
नोएडा। सरकारी विभाग में कागजों की कमी बता कर काम न करने वाले अधिकारियों को सुधारने के लिए नोएडा एक्शन ग्रुप ने मोर्चा खोल दिया है। इस ग्रुप में कुल 30 सदस्य हैं जो विभिन्न विभागों में जनता के लिए जद्दोजहद करेंगे। हाल ही में एनएजी ने एआरटीओ ऑफिस का दौरा कर उनके आलसीपन और रिश्वतखोरी का भांडाफोड़ कर दिया।
ये ग्रुप उन सभी लोगों की मदद करेगा जिनसे सरकारी दफ्तरों में काम के बदले रिश्वत मांगी जाती है। दिपांकर ने बताया कि कई लोग उनके पास ऐसे आए जिनके सभी कागज पूरे थे लेकिन सरकारी कर्मचारी उनका काम करने के लिए राजी नही थे। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एनएजी किसी भी हद तक जाकर काम करायेगा और दोषियों को सजा दिलवायेगा।
गांधी जयंती के अवसर पर सभी सदस्यों ने ईमानदारी से कार्य करने का संलकल्प लिया। गौरव बख्शी ने बताया कि गांधीगिरी के जरिए भ्रष्टïाचार को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

One Response to भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा एनएजी

  1. ji mera name pankaj kathuria hai mai malout punjab ka rehne wala hu mai feb mai hone wale elction ladna chahta hu kya ap mera marg darshan kar sakte ho mujh kya karna होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)