प्रत्याशी विकास के नाम पर मांगेंगे वोट

जय हिन्द संवाद
ग्रेटर नोएडा। नोएडा विधानसभा से चुनाव लडऩे की होड़ मची हुई है। अब तक तेरह प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। मंगलवार का शुभ मुर्हत पर दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दादरी से बसपा उम्मीदवार सतवीर गुर्जर ने नामांकन किया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्घ नगर प्रदेश का चेहरा है। यहां विकास होना बाकी है। वैसे तो बसपा सरकार ने गौतमबुद्घ नगर को प्राथमिकता पर रखते हुए विकास की लहर दौड़ाई है।
नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी डा. वी एस चौहान ने नामांकन करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त कराना होगी। उन्होंने कहा कि शहर में गंदे नालों को ढक कर उसका उपयोग किया जाना चाहिए। झुग्गियों को हटा कर पक्के मकान बनवाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
भाजपा उम्मीदवार नवाब सिंह नागर ने भी पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में भ्रष्टïाचार चरम सीमा पर है। इससे गांवों का विकास नहीं हो पाया। विरोध करने वालों पर गोलियां चलाई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वो वोट मांगेंगे। वहीं जेवर के उम्मीदवार सुंदर सिंह राणा ने भी नामांकन करने के बाद कहा कि किसानों पर किए गए अत्याचार और खेती की जमीन जाने के बाद रोजगार उपलब्ध न होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर वह लड़ाई लड़ेंगे।
इसके अलावा बसविपा पार्टी के दादरी से उम्मीदवार राहुल भाटी ने नामांकन किया। उन्होंने कहा कि मैं अन्ना हजारे का समर्थक हूं। अगर जो विधायक बना तो भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाउंगा।
नोएडा से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र यादव, जे एंड के नेशनल पेथर्स पार्टी से गोविंद प्रसाद बड़थ्वाल और दादरी से निर्दलीय पितांबर शर्मा तथा जेवर से भिगेंद्र सिंह ने भी नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)