धोखाधड़ी : भाई की दुकान कराई अपने नाम

जय हिन्द संवाद
नोएडा। धोखाधड़ी के नए-नए तरीके इजाद कर फर्जीवाड़ा करने में लोग पीछे नहीं हट रहे। धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार मामला दो भाईयों का है। एक भाई ने दूसरे भाई की दुकान के कागजात तैयार कर अपने नाम करा ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-12 निवासी नौशाद ने अपने ही भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दुकान के फर्जी कागजात तैयार कर रशीद, कदीर और कफील ने अपने नाम करा ली। इस बात नौशाद को कई महीनों बाद पता चला। पहले उसने अपने भाईयों से इस बाबत बातचीत की मगर जब उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसने इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
ताला तोड़ लोखों किए चोरी
दादरी। कठहेरा रोड पर चोरों ने देर रात एक मकान का ताला तोड़ लोखों रुपए का माल चोरी कर लिया। चोरों ने ताला लगे होने का पूरा फायदा उठाया, और घर के अंदर की एक-एक अलमारी का ताला तोड़ कर जेवरात व नकदी ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार कठहेरा रोड पर नवाब पुत्र नफीस अपने परिवार के साथ रहते है। नवाब दो दिन पहले किसी शादी में गए थे। जब वह आज तड़के वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देख भौंचक रह गए। उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना कोतवाली दादरी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और उनसे लिखित शिकायत ले ली। उल्लेखनीय है कि कठहेरा रोड पर आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती है। जिनको रोक पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है।

One Response to धोखाधड़ी : भाई की दुकान कराई अपने नाम

  1. Such a well written post.. Thnkx for sharing this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)