आकाश टेबलेट को 700 करोड़ के ऑर्डर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सस्ते टेबलेट कंप्यूटर की जबर्दस्त मांग है और उसके लिए बाज़ार से 700 करोड़ रुपए के ऑर्डर आ चुके हैं। आकाश बनाने वाली कंपनी डेटाविंड अब इतनी बड़ी तादाद में टेबलेट बनाने में जुट गई है और इसके लिए धन की व्यवस्था करने में लग गई है। कंपनी धन की खातिर अपना 10-15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। आकाश के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों ने ऑर्डर दिया है। इनमें ग्लेनमार्क फार्मा, एचएफसीएल, सीनेट सॉल्यूशंस, मेदांता मेडिसिटी वगैरह ने ऑर्डर दिया है। कई बड़े कॉलेजो में भी ऑर्डर प्लेस किया है। आकाश का वर्तमान मॉडल 2500 रुपए में बिक रहा है। डेटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा कि हमें 700 करोड़ रुपए के ऑर्डर बाहर से मिल चुके हैं। कंपनी मौजूदा उत्पाद में सुधार करके इसे दुगने दामों में बेचेगी। तुली ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उनके 10,000 टेबलेट का भुगतान अब तक नहीं किया है। आईआईटी राजस्थान से यह पैसा आना है। अगर हमें पैसा नहीं मिला तो हम आगे सप्लाई नहीं करेंगे।

One Response to आकाश टेबलेट को 700 करोड़ के ऑर्डर

  1. कब मिलेगा बहोत दिन हुए बुकिंग करके
    कृपया बताये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)